कृष्ण भजन श्याम प्यारे से नैना लड़ाई बैठी - Shyam Pyare Se Naina Ladai Baithi

 कृष्ण भजन श्याम प्यारे से नैना लड़ाई बैठी -  Shyam Pyare Se Naina Ladai Baithi

श्याम प्यारे से नैना लड़ाई बैठी
श्याम प्यारे से नैना लड़ाई बैठी 

जा दिन से मैंने देखो सांवरिया
प्रीत की मैंने ओढ़ी चुनारिया 

मैं तो जियरा में कारो बसाय बैठी 
श्याम प्यारे से नैना लड़ाई बैठी

श्याम प्यारे से नैना लड़ाई बैठी
मन ना लगे घर आंगन में

हो गई बावरिया अब बिरहन में 
मैं तो सब कुछ अपना गँवाय बैठी

श्याम प्यारे से नैना लड़ाई बैठी 
श्याम प्यारे से नैना लड़ाई बैठी

ऐसो जादू डालो सांवरिया
घर की भूल गई मैं तो डगरिया

मैं तो सुध बुध सारी भुलाय बैठी 
श्याम प्यारे से नैना लड़ाई बैठी

श्याम प्यारे से नैना लड़ाई बैठी
जित देखूं उत कारो दीखे

मोहिनी मूरत वारो दीखे
जा छलिया ने पगली बनाय बैठी 

श्याम प्यारे से नैना लड़ाई बैठी
श्याम प्यारे से नैना लड़ाई बैठी 

कृष्ण भजन श्याम प्यारे से नैना लड़ाई बैठी - Shyam Pyare Se Naina Ladai Baithi 




Post a Comment

Previous Post Next Post