सुपरहिट भजन वो तो मोहन मुरली वाला है - Vo To Mohan Murli Wala Hai

वो तो मोहन मुरली वाला है नन्द बाबा का लाला है

मथुरा में जाने जन्म लियो है
गोकुल का रहने वाला है नंद बाबा का लाला है 

वो तो मोहन मुरली वाला है नन्द बाबा का लाला है
यमुना तट पे मुरली बजावे

सब सखियन संग रास रचावे
वो तो रास रचाने वाला है नन्द बाबा का लाला है 

वो तो मोहन मुरली वाला है नन्द बाबा का लाला है
मार कंकडी जाने मटकी फोडी

सब सखियन की बहिया मरोडी
वो तो माखन खाने वाला है नन्द बाबा का लाला है
 
वो तो मोहन मुरली वाला है नन्द बाबा का लाला है
राधा से या ने प्रीत लगायी

रुकमणि के संग जाने करी सगाई
वो तो मीरा प्रीतम प्यारा है नन्द बाबा का लाला है 

वो तो मोहन मुरली वाला है नन्द बाबा का लाला है 
जब द्रोपद ने टेर लगाई

टेर सुनी ना देर लगाई
वो तो चीर बढ़ान वाला है नन्द बाबा का लाला है 

वो तो मोहन मुरली वाला है नन्द बाबा का लाला है
नख पे गिरवर उठा लिया है

सब भक्तों को बचा लिया है
गिरवर को उठाने वाला है नन्द बाबा का लाला है 

वो तो भक्तों का रखवाला है नन्द बाबा का लाला है 
वो तो मोहन मुरली वाला है नन्द बाबा का लाला है

Vo To Mohan Murli Wala Hai

सुपरहिट भजन वो तो मोहन मुरली वाला है - Vo To Mohan Murli Wala Hai

Post a Comment

Previous Post Next Post