गणेश जी के भजन सज गए गणपति लाल छोटी सी कुटिया में - Saj Gae Ganpati Lal Chhoti Si Kutiya me

गणेश जी के भजन सज गए गणपति लाल छोटी सी कुटिया में -  Saj Gae Ganpati Lal Chhoti Si Kutiya me

सज गए गणपति लाल छोटी सी कुटिया में
सज गए गणपति लाल छोटी सी कुटिया में 

जब आए गणपति कुटिया में
बन गयो महल विशाल छोटी सी कुटिया में 

सज गए गणपति लाल छोटी सी कुटिया में
सज गए गणपति लाल छोटी सी कुटिया में 

जब जब गणपति भोग लगावें 
बन गई छप्पन भोग छोटी सी कुटिया में  

सज गए गणपति लाल छोटी सी कुटिया में
सज गए गणपति लाल छोटी सी कुटिया में  

जब जब गणपत पीतांबर धारें 
बन गए वस्त्रों का ढेर छोटी सी कुटिया में  

सज गए गणपति लाल छोटी सी कुटिया में
सज गए गणपति लाल छोटी सी कुटिया में 

जब जब गणपति हँस मुस्कावें 
हो जाए खुशी अपार छोटी सी कुटिया में  

सज गए गणपति लाल छोटी सी कुटिया में
सज गए गणपति लाल छोटी सी कुटिया में 

जब से रिद्धि सिद्धि संग में आई 
भर गए धन के भंडार छोटी सी कुटिया में  

सज गए गणपति लाल छोटी सी कुटिया में
सज गए गणपति लाल छोटी सी कुटिया में  

जब जब गणपति घूमन चालें 
बाजे रथ की झंकार छोटी सी कुटिया में  

सज गए गणपति लाल छोटी सी कुटिया में
सज गए गणपति लाल छोटी सी कुटिया में 

गणेश जी के भजन सज गए गणपति लाल छोटी सी कुटिया में -  Saj Gae Ganpati Lal Chhoti Si Kutiya me 



Post a Comment

Previous Post Next Post