होली स्पेशल भजन रंग लेके दौड़े हनुमान जी - Rang Leke Daude Hanuman Ji Bhajan Lyrics

होली स्पेशल भजन रंग लेके दौड़े हनुमान जी - Rang Leke Daude Hanuman Ji Bhajan Lyrics

रंग लेके दौड़े हनुमान जी
राम जी उठ के भागे

भक्ति की मनसा को भांपे हनुमान जी। 
राम जी उठ के भागे

भेज निराला कपि मतवाला
जागे अयोध्या के भाग्य विशाला

कैसी लीला रचाई हनुमान जी
राम जी उठ के भागे

रंग लेके दौड़े हनुमान जी
राम जी उठ के भागे

मेघों से बोले तुम जल बरसाओ
इंद्र फटाफट रंग घुलवाओ 

नभ से समुद्र देव जल भिजवाओ
अवध की होली में हाथ बटाओ 

देख हनुमत के अद्भुत अभियान जी 
राम जी उठ के भागे

रंग लेके दौड़े हनुमान जी
राम जी उठ के भागे

रामजी पुकारे भरत दौड़ो बचाओ 
भारत की बोले आज हमें ना  बुलाओ

लखन जी ठाड़े कान खुजलाएं
भैया जी आज हमें कुछ ना सुनाएं

सिया मंद मंद मुस्काएं जी 
राम जी उठ के भागे 

रंग ले के दौड़े हनुमान जी 
राम जी उठ के भागे 

माता कौशल्या जी भांप गई राम को 
बोले हैं रामचंद्र निकलेंगे शाम को 

कपि बोले रंग बिना हम को ना आराम हो 
सूर्यदेव आज होने देंगे नहीं शाम को 

वरना वानर को कौन ठिकान जी 
राम जी उठ के भागे 

रंग ले के दौड़े हनुमान जी 
राम जी उठ के भागे 

आकर के राम जी ने रंग लगवाये
श्री रघुवीर हरष उर लाए

अरे रंग में रंगे हैं हनुमान जी 
राम जी उठ के भागे

रंग ले के दौड़े हनुमान जी 
राम जी उठ के भागे 

Rang Leke Daude Hanuman Ji Bhajan Lyrics

होली स्पेशल भजन रंग लेके दौड़े हनुमान जी - Rang Leke Daude Hanuman Ji Bhajan Lyrics

Post a Comment

Previous Post Next Post