राम जी के भजन अयोध्या सज के है तैयार - Ayodhya Saj Ke Hai Taiyar Bhajan Lyrics

राम जी के भजन अयोध्या सज के है तैयार - Ayodhya Saj Ke Hai Taiyar Bhajan Lyrics

अयोध्या सज के है तैयार
सज गया श्री राम का मंदिर 

झूम उठे हैं नर और नारी 
फूलों की बरसे बरखा न्यारी 

सारे देव ये मंगल गावें 
महादेव जी शंख बजावें 

ब्रम्हा विष्णु जी हरसावें
सपना हुआ साकार 

अयोधया सज के है तैयार 
बाज रहे हैं ढोल मजीरा 

सज के बैठे हैं रघुवीरा
घर घर बाज रही शहनाई

अवध पुरी में बंटे मिठाई
राम लखन और भरत शत्रुघ्न

संग में भरत कुमार 
अयोध्या सज के है तैयार 

सरयू तट पे दीप जले हैं 
सबके मन में फूल खिले हैं

राम लला के हो रहे दर्शन 
आने को है आतुर जन जन

महक रहे हैं ये बाग और उपवन 
सज गए हैं बाजार 

अयोध्या सज के है तैयार 
धन्य हो गई भारत माता 

श्री राम का अवध से नाता 
भक्त सभी जन इनको पुकारें 

दीन हीन के ये हैं सहारे
भक्त सभी के भाग्य निराले

सभी ये गुणगान करें 
अयोध्या सज के है तैयार 

सज गया श्री राम का मंदिर 
सज गया दरबार 
अयोध्या सज के है तैयार 

Ayodhya Saj Ke Hai Taiyar Bhajan Lyrics

राम जी के भजन अयोध्या सज के है तैयार - Ayodhya Saj Ke Hai Taiyar Bhajan Lyrics

Post a Comment

Previous Post Next Post