कृष्ण भजन मुरली वाले श्याम की मैं बनूंगी दुल्हनिया - Murali Wale Shyam Ki Main Banungi Dulhania
मुरली वाले श्याम की मैं बनूंगी दुल्हनिया
हाँ सांवरे सलोने कि मैं बनूंगी दुल्हनिया

बनूंगी दुल्हनिया मैं बनूंगी दुल्हनिया
मुरली वाले श्याम की मैं बनूंगी दुल्हनिया
श्याम पिया से जब होगी सगाई
गोरे-गोरे हाथों में मेहंदी लगाई
किया श्रृंगार पहनी पांव में पैजनिया
मुरली वाले श्याम की मैं बनूंगी दुल्हनिया
मुरली वाले श्याम की मैं बनूंगी दुल्हनिया
श्याम के भगत मेरे बनेंगे बाराती
बजेगी शहनाई और आए घोड़े हाथी
पहली बार ऐसी जोड़ी देखेगी ये दुनिया
मुरली वाले श्याम की मैं बनूंगी दुल्हनिया
मुरली वाले श्याम की मैं बनूंगी दुल्हनिया
तेरे होंगे सांवरे से जन्म जन्म के
रात दिन बनवारी रहूं बन ठन के
देख देख जलेगी ये सौतन मुरलिया
मुरली वाले श्याम की मैं बनूंगी दुल्हनिया
मुरली वाले श्याम की मैं बनूंगी दुल्हनिया
हाँ सांवरे सलोने कि मैं बनूंगी दुल्हनिया
Tags:
Krishna Bhajans