शिव शिव शिव रट ले बंदे जीवन है थोड़ा- दौड़ा जाए रे भजन लिरिक्स - Shiv Shiv Shiv Rat Le Bande Jeevan Hai Thoda Dauda Jaye Re Bhajan Lyrics
शिव शिव शिव रट ले रे बंदे
जीवन है थोड़ा दौड़ा जाए रे समय का घोड़ा
शिव शिव शिव रट ले रे बंदे
ना तेरा ना मेरा बाबू इस घोड़े पर प्रभु का काबू
परम पिता ही इसे चलाता दिखा दिखा कर कोड़ा
दौड़ा जाए रे समय का घोड़ा
पल पल बीत रही जिंदगानी कल को चिंता कर ले रे प्राणी
ना जाने कब टूट पड़े हैं माथे पर काल हथौड़ा
दौड़ा जाए रे समय का घोड़ा
दसों दिशाओं के दरबाजे कहते रोज़ बनाकर बातें
बताए दुनिया वाले तुम्हे कितना पुण्य है छोड़ा
दौड़ा जाए रे समय का घोड़ा